Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चौपला पुल बंद होते ही बरेली का ट्रैफिक सिस्टम हुआ बेहाल, वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ा जाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/05/2026 04:50:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/05/2026 04:50:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में चौपला पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद होते ही शहर का ट्रैफिक सिस्टम लड़खड़ाने लगा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में चौपला पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद होते ही शहर का ट्रैफिक सिस्टम लड़खड़ाने लगा है। चौपला पुल बंद होने के कारण सुभाषनगर पुलिया पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बदायूं रोड से शहर आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। अगले 45 दिनों तक लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा और लंबा ट्रैफिक झेलना पड़ेगा। एनएचएआई की ओर से चौपला पुल की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल रूट डायवर्जन लागू कर दिया। सुभाषनगर आने-जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। यहां केवल एंबुलेंस, स्कूल वाहन और स्थानीय लोगों के वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। बाकी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जा रहा है।

रामगंगा तिराहे और बुखारा मोड़ पर बढ़ा ट्रैफिक दबाव

चौपला पुल बंद होने के बाद बदायूं की तरफ से शहर आने वाले वाहनों को रामगंगा तिराहे और बुखारा मोड़ से होकर निकाला जा रहा है। इससे इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कई गुना बढ़ गया। दोपहिया वाहन चालक गलियों और कॉलोनियों के रास्ते निकलने को मजबूर दिखे, जबकि चारपहिया वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाली रोडवेज बसों को भी चौकी चौराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे से होकर निकाला जा रहा है। वहीं करगैना, बीडीए कॉलोनी, सुभाषनगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए मढ़ीनाथ मंदिर, शांति विहार और सुभाषनगर चुंगी होकर वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।