-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सरकार का बड़ा कदम, ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम और फ्लीट कटौती पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार ने ईंधन बचत, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार ने ईंधन बचत, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों में 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनावश्यक वाहनों को फ्लीट से हटाने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के ऊर्जा बचत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के आह्वान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सरकारी विभागों, बड़े संस्थानों और स्टार्टअप्स में ‘वर्क फ्रॉम होम’ संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके तहत सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी करने की बात कही गई है। सरकार ने सरकारी बैठकों, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस को अधिक से अधिक वर्चुअल मोड में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय और निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा पीक ऑवर में ट्रैफिक और ईंधन की खपत कम करने के लिए अलग-अलग कार्यालय समय लागू करने का सुझाव भी दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही लोगों से पीएनजी, मेट्रो, कार पूलिंग, साइक्लिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया है। प्रदेश सरकार ने बिजली बचत पर भी जोर देते हुए सजावटी लाइटों के सीमित इस्तेमाल की अपील की है। वहीं अगले छह महीने तक गैर जरूरी विदेशी यात्राएं टालने और देश में ही डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान शुरू करने और ओडीओपी, जीआई टैग व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश भी जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश: डीएम का सड़कों पर सख्त निरीक्षण, निर्माण में लापरवाही पर दी चेतावनी
राजस्थान: फायरिंग व अपहरण प्रयास का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भाई पर की फायरिंग, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: अशोक लीलैंड अप्रेंटिस रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 6 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
