Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा में सख्ती फर्जी पुलिस लाइट लगी स्कॉर्पियो व शराब पीकर चला रहा चालक पकड़ा, वाहन सीज

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तराखंड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/05/2026 12:20:40 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/05/2026 12:20:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

विस्तार

उत्तराखंड: निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। ​चेकिंग के दौरान एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो (HR 26FR 8474) को रोका गया, जिस पर अवैध रूप से पुलिस की नीली-लाल लाइट, हूटर और 'एस्कॉर्ट' के साथ पुलिस का चिन्ह लगा हुआ था। जांच में पाया गया कि वाहन चालक टोल टैक्स से बचने और अन्य यात्रियों पर प्रभाव जमाने के लिए पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था। एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया है।

​एक अन्य मामले में, राजस्थान नम्बर की स्विफ्ट कार (RJ 44CA 9337) के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। एल्कोमीटर टेस्ट में पुष्टि होने के बाद, पहाड़ी रास्तों पर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के जुर्म में उक्त वाहन को भी मौके पर सीज किया गया। निहारिका तोमर, ​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान कानून का उल्लंघन और पुलिस के अधिकारों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।