Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: खेलते-खेलते हुआ हादसा, पंखे की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालिका गंभीर घायल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Sukhdev Ganguly , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 13/05/2026 04:43:55 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Sukhdev Ganguly ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/05/2026 04:43:55 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चौहटन के घोनिया गांव में बिजली के पंखे की चपेट में आई बालिका का सिर हुआ लहूलुहान।

विस्तार

राजस्थान: चौहटन के घोनिया गांव में बिजली के पंखे की चपेट में आई बालिका का सिर हुआ लहूलुहान। घर में बच्चों के साथ खेलते हुए अनाज के कट्टों के ऊपर चढ़ने पर पंखे से टकराया सिर। चलते हुए पंखे की पंखुड़ियों चपेट में आने से छह वर्षीय बालिका के सिर पर लगे गंभीर घाव। गांव के ही अनोपसिंह की मदद से गंभीर घायल अवस्था में बालिका को  चौहटन अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने तत्परता के साथ शुरू किया उपचार, सिर में लगाए टांके, इससे पहले डॉ. अशोक पंवार ने तत्काल पहुंचकर शुरू की इलाज की तैयारी वहीं जरूरत के अनुसार 108 एम्बुलेंस को भी रखा अलर्ट पर इस दौरान खेतसिंह घोनिया, बीरबल ढाका, सहित कई जनों ने अस्पताल पहुंच कर बढ़ाया परिजनों का हौंसला। उन्होंने बताया कि जसु कंवर (6) पुत्री बालसिंह को अपने घर में खेलने के दौरान पंखे से लगी गंभीर चोटे। चौहटन के घोनियां गांव की सरहद में अपने घर में खेल रही बालिका आई पंखे की चपेट में, सिर हुआ लहूलुहान।