-
☰
No image found.
उत्तराखंड: अशोक लीलैंड अप्रेंटिस रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 6 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: श्रीमान सं. निदेशक कुमाऊं मंडल के आदेश एवं प्रधानाचार्य रा आईटीआई बेतालघाट एवं पिथौरागढ़ एवं अशोक लीलैंड के उच्च अधिकारियों की अनुमति से आईटीआई राई आगर पिथौरागढ़ के प्रशिक्षार्थियों की भी ऑनलाइन परीक्षा ली गई, इसमें 6 प्रशिक्षार्थियों का चयन हुआ।
विस्तार
उत्तराखंड: श्रीमान सं. निदेशक कुमाऊं मंडल के आदेश एवं प्रधानाचार्य रा आईटीआई बेतालघाट एवं पिथौरागढ़ एवं अशोक लीलैंड के उच्च अधिकारियों की अनुमति से आईटीआई राई आगर पिथौरागढ़ के प्रशिक्षार्थियों की भी ऑनलाइन परीक्षा ली गई, इसमें 6 प्रशिक्षार्थियों का चयन हुआ। उनके नियुक्ति पत्र रा. आईटीआई राई आगर में लगभग 65 क्षेत्रीय सम्मानित जनता, छात्र-छात्राओं के बीच भव्य समारोह में प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई बेतालघाट नैनीताल में कार्यरत उप नोडल अधिकारी प्रवेश समिति कुमाऊँ मंडल राजेंद्र पांडे जो ने उपस्थित क्षेत्रीय सम्मानित जनता, अभिभावकों छात्र-छात्राओं को बताया की कौशल विकास व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण विभाग उत्तराखंड के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए विशेष योजनाएं एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षार्थियों को संस्थान स्तर से ही अप्रेंटिस रोजगार प्राप्त हो जाता है। उप नोडल अधिकारी कुमाऊं मण्डल ने बताया कि विभाग द्वारा डीएसटी ड्यूल सिस्टम का ट्रेनिंग दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली योजना के तहत प्रशिक्षार्थी यदि 2 साल का राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करता है तो 1 साल चयनित कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा एवं कंपनी में कार्य करने के तौर तरीके विस्तार सीखेगा साथ ही उसे नियमानुसार मानदेय भी दिया जाएगा। पांडे के द्वारा बताया गया कि पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए स्वत रोजगार की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है जिसके लिए प्रत्येक आईटीआई में समय-समय पर प्रतिवर्ष एमएसएमई, बैंक के अधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाता है। वह समस्त प्रशिक्षार्थियों को जानकारी देते हैं कि ऋण लेने के लिए क्या-क्या महत्वपूर्ण प्रपत्रों की आवश्यकता होती है। इस प्रकार से छात्र एवं छात्राएं राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार और स्वत रोजगार की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रशिक्षार्थीको संस्थान की ओर से निशुल्क ड्रेस प्रदान की जाती है। शासन के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं के लिए प्रवेश में विशेष आरक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक मोहन सिंह के द्वारा उपस्थित समस्त आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम से क्षेत्रीय छात्र एवं छात्राओं में रा आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने की उत्सुकता काफी बड़ी है, सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश क्षमता में में बढ़ोतरी संभावित है। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारी राजू राम व संस्थान के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष प्रशिक्षार्थियों ने अपने विचार रखे।
उत्तर प्रदेश: डीएम का सड़कों पर सख्त निरीक्षण, निर्माण में लापरवाही पर दी चेतावनी
राजस्थान: फायरिंग व अपहरण प्रयास का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भाई पर की फायरिंग, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सरकार का बड़ा कदम, ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम और फ्लीट कटौती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
