-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: घायल सारस के इलाज में लापरवाही का आरोप, वीडियो हुई वायरल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के मेहदावल रेंज स्थित बेलवा पौधशाला परिसर में एक घायल सारस पक्षी मिलने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के मेहदावल रेंज स्थित बेलवा पौधशाला परिसर में एक घायल सारस पक्षी मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने घायल सारस को अपने कब्जे में तो ले लिया, लेकिन समय पर उसका उपचार नहीं कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल सारस लंबे समय तक दर्द से तड़पता रहा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराज़गी और भावुकता देखने को मिली। इस घटना के बाद वन्यजीव संरक्षण को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल कार्रवाई दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घायल वन्यजीवों का तत्काल उपचार कर उनकी जान बचाना भी विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
