-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सघन वाहन चेकिंग, नियम मानने वालों को मिला गुलाब
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में जागरूकता अभियान तेज हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज वीर विनय चौक, बलरामपुर में सघन वाहन चेकिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता जी और अपर पुलिस अधीक्षक विकास पांडे जी मौके पर पहुंचे। सघन चेकिंग में हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी सभी आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। नियम पालन पर सम्मान, जिन वाहन चालकों के पास सभी अभिलेख पूरे पाए गए और जो यातायात नियमों का पालन करते मिले, उन्हें गुलाब का पुष्प भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं है, बल्कि यह स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। सीडीओ और अपर एसपी ने बताया कि जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु यह अभियान आगे भी पूरे जिले में जारी रहेगा।
