Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुखर्जी जयंती पर युवाओं ने दिखाया खेल कौशल, बखिरा नगर बना चैंपियन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 09/07/2026 02:04:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 09/07/2026 02:04:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में बीएमजीएन इंटर कॉलेज परिसर में बखिरा नगर एवं बखिरा ग्रामीण की टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में बीएमजीएन इंटर कॉलेज परिसर में बखिरा नगर एवं बखिरा ग्रामीण की टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। खिलाड़ियों और उपस्थित युवाओं ने उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद बखिरा नगर की टीम ने बखिरा ग्रामीण को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। 

विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं ने खेल भावना तथा आपसी सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम में माई भारत की ओर से रवि शंकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। इस अवसर पर मोहम्मद अब्दुल रऊफ, आकाश गौरव, उज्ज्वल सिंह, सूरज कन्नौजिया, अश्विन, फैसल, सुधीर पाठक, विवेक, संजय शर्मा, शिखर, मारुति, चेतन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की।

Related News

उत्तर प्रदेश: कमेला भूमि पर स्वामित्व विवाद गहराया, राजस्व टीम ने की पैमाइश; दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े

उत्तर प्रदेश: एक ही रात दो घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक के जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

उत्तर प्रदेश: बस्ती में गौर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टेमारी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में आवारा मवेशियों का जमावड़ा, फलदार पौधों को नुकसान; CMO प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


Featured News