Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, बखिरा पुलिस ने वापस कराए ₹5,499.61

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/07/2026 01:18:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/07/2026 01:18:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते में ₹5,499.61 की धनराशि वापस कराई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते में ₹5,499.61 की धनराशि वापस कराई है। जानकारी के अनुसार, थाना बखिरा क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी मोहम्मद आजाद से 12 जनवरी 2026 को एक अज्ञात साइबर ठग ने किस्त जमा कराने के नाम पर ₹7,000 अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी ने तत्काल शिकायत पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना बखिरा साइबर सेल की प्रभावी पैरवी और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में ₹5,499.61 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित और उनके परिजनों ने थाना बखिरा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी चन्द्रभान सिंह, महिला आरक्षी सुमन कुमारी एवं महिला आरक्षी अनामिका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार या परिचित बनकर धन की मांग करे तो पहले उसकी पहचान सत्यापित करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related News

उत्तर प्रदेश: कमेला भूमि पर स्वामित्व विवाद गहराया, राजस्व टीम ने की पैमाइश; दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े

उत्तर प्रदेश: एक ही रात दो घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक के जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

उत्तर प्रदेश: बस्ती में गौर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टेमारी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में आवारा मवेशियों का जमावड़ा, फलदार पौधों को नुकसान; CMO प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


Featured News