-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बांके बिहारी मंदिर से चांदी का रथ गायब होने का आरोप, संतों ने CBI जांच की उठाई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ, इससे पहले वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर से 360 किलो वजनी चांदी के रथ समेत कई बहुमूल्य वस्तु गायब होने की बातें सामने आ रही है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ, इससे पहले वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर से 360 किलो वजनी चांदी के रथ समेत कई बहुमूल्य वस्तु गायब होने की बातें सामने आ रही है. हालांकि इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. मंदिर के सेवायत ने यह आरोप लगाया है. दरअसल,संत फलाहारी महाराज और मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि पिछले 20 वर्षों से रथ यात्रा में इस्तेमाल होने वाला चांदी का रथ, चांदी का सिंहासन,चार चांदी के पलंग और अन्य बहुमूल्य सामान मंदिर से गायब है। इस विषय को लेकर संतों में भारी आक्रोश है. संत समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई या एसआईटी जांच करने की मांग की है. इस मामले में मंदिर प्रबंधन का कहना है कि कुछ महीने पहले चांदी गायब होने की उड़ी अफवाहों पर मंदिर की हाई पावर कमेटी ने स्पष्ट किया था कि यह चोरी का मामला नहीं है. उनके अनुसार केमिकल युक्त इत्र और पूजा के सामग्री की लगातार इस्तेमाल से चांदी को नुकसान पहुंचा है. फलाहारी महाराज ने कहा कि अगर पिछले कई वर्षों के सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकता है।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
