-
☰
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अधना की तत्परता से शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कोतवाली नकुड क्षेत्र की अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अधना की बड़ी कार्रवाई शातिर चोर गिरफ्तार और माल बरामद। सहारनपुर में एसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश व एसपी ग्रामीण सागर जैन के मार्गदर्शन में अपराधियों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कोतवाली नकुड क्षेत्र की अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अधना की बड़ी कार्रवाई शातिर चोर गिरफ्तार और माल बरामद। सहारनपुर में एसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश व एसपी ग्रामीण सागर जैन के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध जारी धर पकड़ अभियान के तहत अम्बेहटा पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता। अंबेहेटा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अधना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक शातिर चोर मुबारीक निवासी ताताहेडी को चोरी के माल सहीत किया गिरफ्तार। आरोपी ने ग्राम मुरादखेडी के प्रधान रोहित चौधरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस टीम की इस तत्परता से क्षेत्र के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। सहारनपुर के एसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि सहारनपुर की धरती पर अपराध व अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।