Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 83 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Rajnesh Srivastava , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 10:10:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Rajnesh Srivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:10:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव  का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न कोर्सेज एवं खेलकूद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 83 मेधावी छा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव  का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न कोर्सेज एवं खेलकूद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 83 मेधावी छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि माननीय डाॅ. अरूण कुमार जी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन) तथा विशिष्ट अतिथि माननीय श्री संजीव अग्रवाल जी, कैंट विधायक बरेली एवं माननीय प्रो. अनिल राय जी, (कुलपति) एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली, उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली डाॅ. राजेष कुमार गोस्वामी, के. बी. अग्रवाल, IAS पूर्व उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण, महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा अन्य पदाधिकारियों  एवं  प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। 


इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए माननीय प्रो. अनिल राय जी, (कुलपति) एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली को “श्री अग्रसेन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” 2026 से सम्मानित किया गया साथ ही मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित दरबारी लाल इण्टर काॅलेज, बरेली  के प्रवक्ता राजपाल, गुलाब राय इण्टर काॅलेज बरेली के अध्यापक वाणिज्य विभाग के  डाॅ. संजय कुमार सिंह, जय नारायण सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज, बरेली के सहायक अध्यापक विजय पाल को “श्री अग्रसेन शिक्षक रत्न पुरस्कार” सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र अग्रवाल, सुशील मित्तल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अविनाशी लाल अग्रवाल, मुकेश अगवाल, दीपक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, के.पी. गोयल, श्रीभगवान सिंघल, प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, डाॅ. नुपुर गोयल, सौरभ अग्रवाल, सुबोध कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल व प्रबन्ध समिति के अन्य गणमान्य सदस्यों, सहित प्रबन्ध समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 

महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में समस्त गणमान्य अतिथियों, मेधावी छात्र/छात्राओं व मीडिया बन्धुओं का अभिनन्दन किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्र/छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी साथ ही सफलता के मूलमंत्र सिखाएं एवं कहा कि उन्हें अपने विषय में कुशलता प्राप्त करने के साथ-साथ वर्तमान प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता की निरन्तरता बनी रहनी चाहिए तथा उन्होने महाविद्यालय में कार्यान्वित होने वाली आगामी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि जी ने महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.) बरेली की उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की एवं उनके द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के मेधावी छात्र/छात्राओं को व्यक्तित्व विकास व जीविकोपार्जन के बारीक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। 
माननीय कुलपति महोदय ने इस कार्यक्रम को मेधावी छात्रो द्वारा सफलता की सीढ़ियो पर चढ़ने का मार्ग बताया और उन्होने आज के कार्यक्रम की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को बल देने के लिए आज की युवा शक्ति को आगे बढ़कर कार्य करने का प्रेरित किया।

माननीय श्री संजीव अग्रवाल जी ने दीक्षान्त समारोह में उपाधि प्राप्तकर्ताओं एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं प्रेषित की एवं इसे अन्य छात्रो के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसी अवसर पर जन्तु विज्ञान विभाग की विभागध्या डाॅ. नीतू शर्मा एवं डाॅ. पूजा अग्रवाल की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा आयुक्त मुख्य परीक्षाओं में भूगोल विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र निशिकांत आर्य को हीरक पदक देकर सम्मानित किया गया वहीं  विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले 82 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के अन्त में महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सभी का समारोह में आने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी षिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शुभकामनाऐं दी।
मंच संचालन रसायन विज्ञान विभाग की प्रवक्ता डाॅ. रेशु जौहरी ने किया। 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।