Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, कई थानों में हुई पीस कमेटी की बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 05/10/2026 02:41:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 05/10/2026 02:41:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर आगामी मां दुर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर आगामी मां दुर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थानों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के साथ त्योहारों को लेकर चर्चा की। 04 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली देहात परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसी दिन गौरा चौराहा और श्रीदत्तगंज थाने में भी बैठक आयोजित की गई। वहीं, सीओ उतरौला की ओर से थाना रेहरा बाजार परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। इससे पहले शनिवार को सीओ ललिया की मौजूदगी में थाना महाराजगंज तराई परिसर में बैठक आयोजित हुई।

बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि तेज आवाज में डीजे बजाने या शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। सभी दुर्गा पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आयोजन करने को कहा गया। बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा जताया।


Featured News