-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में ‘गोल्डन गर्ल’ प्राची चौधरी का सम्मान, डॉ. शोयब अंसारी ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर डीएम कार्यालय पर आज भाजपा वरिष्ठ नेता एवं महानगर सदस्य शोयब अंसारी ने डीएम अरविंद कुमार चौहान जी के साथ में ‘गोल्डन गर्ल’ प्राची चौधरी जी से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर डीएम कार्यालय पर आज भाजपा वरिष्ठ नेता एवं महानगर सदस्य शोयब अंसारी ने डीएम अरविंद कुमार चौहान जी के साथ में ‘गोल्डन गर्ल’ प्राची चौधरी जी से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. शोयब अंसारी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. शोयब अंसारी ने कहा कि प्राची चौधरी जी की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉ. शोयब अंसारी ने कहा, “बहन प्राची चौधरी जी की मेहनत और सफलता देखकर हमें बेहद खुशी हुई। उन्होंने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर एक मिसाल कायम की है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़कर नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।” उन्होंने कहा कि प्राची चौधरी जी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। डॉ. शोयब अंसारी ने प्राची चौधरी जी को आगामी सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में एंटी रोमियो स्क्वाड का चेकिंग अभियान, 28 लोगों से की गई पूछताछ
उत्तर प्रदेश: किसानों को मुफ्त दलहन-तिलहन बीज मिनीकिट वितरित, 50% अनुदान पर भी बीज उपलब्ध
उत्तर प्रदेश: भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की महिला पुलिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एसपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश: बस्ती थाना नगर प्रभारी राम प्रसाद यादव को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक
