Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती थाना नगर प्रभारी राम प्रसाद यादव को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 05/10/2026 05:49:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 05/10/2026 05:49:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती में थाना नगर प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवा के लिए दिए गए इस सम्मान के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने एसपी कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त समारोह में उन्हें पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती में थाना नगर प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवा के लिए दिए गए इस सम्मान के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने एसपी कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त समारोह में उन्हें पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने निरीक्षक राम प्रसाद यादव को सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

जनसेवा और कानून-व्यवस्था को लेकर किया प्रोत्साहित

पुलिस अधीक्षक ने राम प्रसाद यादव को आगे भी इसी भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों के प्रति लगातार समर्पित रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षक राम प्रसाद यादव को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।