Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार आसिफ उर्फ भूरा ने बताई अपनी प्राथमिकताएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mukesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 05/10/2026 02:54:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mukesh Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 05/10/2026 02:54:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादनगर ब्लॉक राजपुर के गांव जलालाबाद निवासी आसिफ उर्फ भूरा ने आगामी ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे सामने रखे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादनगर ब्लॉक राजपुर के गांव जलालाबाद निवासी आसिफ उर्फ भूरा ने आगामी ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे सामने रखे हैं। उन्होंने खुद को कर्मठ और ईमानदार बताते हुए कहा कि वह गांव के लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहने का प्रयास करते हैं। आसिफ उर्फ भूरा ने कहा कि गांव के विकास के लिए सड़क, नाली और खड़ंजे जैसे बुनियादी कार्यों के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए मुरादनगर जाना पड़ता है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता गांव में लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराना होगी, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने गांव से जुड़ी परिवहन समस्या का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि मुरादनगर गंगनहर क्षेत्र से गांव के लिए पर्याप्त बस सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है। यदि उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो वह गांव के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर कराने की दिशा में प्रयास करेंगे।

उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी काम करने की बात कही। इसके अलावा गांव की अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के सामने उठाने का आश्वासन दिया। आसिफ उर्फ भूरा ने गांव में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहें। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई का संदेश देते हुए सामाजिक सौहार्द और एकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने समाजवादी विचारधारा से जुड़े “हर घर अपना” के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।
 


Featured News