Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का उसका बाजार में हुआ भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/06/2026 12:52:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/06/2026 12:52:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उसका सिद्धार्थनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के प्रथम आगमन पर रविवार को सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार कस्बे में भव्य स्वागत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उसका सिद्धार्थनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के प्रथम आगमन पर रविवार को सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत जायसवाल ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली भाजपा को लगातार मजबूती प्रदान कर रही है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि रमेश सिंह का उसका बाजार आगमन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे संगठन को नई दिशा एवं गति मिलेगी। अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से संगठन की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्या, पवन पाण्डेय, महेंद्र सिंह, छोटू, रजत जायसवाल, सूरज मोदनवाल, विनोद वर्मा, सिद्धार्थ सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में जोरदार नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
 


Featured News