-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में मंदिर के पास मिला युवक का शव, शराब सेवन से मौत की आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज कस्बे में बिजली घर के पास स्थित मंदिर के समीप एक ग्रामीण का शव मिला। मृतक की पहचान गुगई निवासी कालीचरन के रूप में हुई है। प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हुई हैप्रत्यक्षदर्शियों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज कस्बे में बिजली घर के पास स्थित मंदिर के समीप एक ग्रामीण का शव मिला। मृतक की पहचान गुगई निवासी कालीचरन के रूप में हुई है। प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हुई हैप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय राहगीरों ने एक व्यक्ति को मंदिर के पास लेटे हुए देखा था। शुरुआत में लोगों ने उसे सोता हुआ समझा, लेकिन काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कालीचरन के रूप में की। परिजनों ने बताया कि कालीचरन अविवाहित थे और उन्हें शराब पीने की लत थी। बताया जा रहा है कि कालीचरन नियमित रूप से शराब का सेवन करते थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रविवार को भी अत्यधिक शराब पीने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और मंदिर के पास ही उनकी मृत्यु हो गई।