Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 30 लाख की वसूली के आरोपी 'चूचू' की गिरफ्तारी, वार्ड बॉय सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 12:52:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 12:52:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली जिलाअस्पताल में सुसाइड नोट का राज, 30 लाख की वसूली के आरोप में फरार चूचू गिरफ्तार वार्ड बॉय आत्महत्या केस में बड़ा एक्शन, कानपुर के होटल से दबोचा गया आरोपी जनपद बरेली के जिला अस्पताल में वार्ड

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली जिलाअस्पताल में सुसाइड नोट का राज, 30 लाख की वसूली के आरोप में फरार चूचू गिरफ्तार वार्ड बॉय आत्महत्या केस में बड़ा एक्शन, कानपुर के होटल से दबोचा गया आरोपी जनपद बरेली के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय प्रदीप कुमार आत्महत्या प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोपों में वांछित चल रहे सुधीर कुमार उर्फ चूचू को कोतवाली पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक मृतक के सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आपको बता दे 15 मई 2026 को बरेली के जिला चिकित्सालय में तैनात वार्ड बॉय प्रदीप कुमार ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में सुधीर कुमार उर्फ चूचू पर मानसिक प्रताड़ना, धमकी और करीब 30 लाख रुपये की अवैध वसूली के आरोप लगाए गए थे।  मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।  तकनीकी सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है। 
 


Featured News