Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 11:09:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 11:09:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था कुर्मी महासभा, पीलीभीत ने देश के प्रख्यात पर्यावरणविद, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से अवैध चिकित्सा हिरासत में रखे जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था कुर्मी महासभा, पीलीभीत ने देश के प्रख्यात पर्यावरणविद, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से अवैध चिकित्सा हिरासत में रखे जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। महासभा ने इस संबंध में भारत सरकार की महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी (DM) पीलीभीत के माध्यम से प्रस्तुत किया है। जंतर-मंतर पर की गई कार्रवाई की घोर निंदा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 20 दिनों से शिक्षा व परीक्षाओं में सुधार तथा छात्रों के बेहतर भविष्य की मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 18 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती, अलोकतांत्रिक और अमानवीय तरीके से चादरों से ढककर हिरासत में ले लिया। कुर्मी महासभा पीलीभीत ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।


​ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई: चिकित्सा जांच के नाम पर कथित अवैध हिरासत में रखे गए सोनम वांगचुक को तुरंत मुक्त किया जाए, ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने निजी डॉक्टर से परामर्श व परीक्षण करा सकें। लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली: उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए संसद तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च में भाग लेने की अनुमति दी जाए। शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी: पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए। इन पदाधिकारियों ने दर्ज कराया विरोध इस अवसर पर कुर्मी महासभा जिला अध्यक्ष महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप गंगवार, रत्नेश गंगवार  पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रेम सागर पटेल जिला अध्यक्ष अपना दल कमेरा वादी, शिव कुमार पटेल, लाजपतराय उर्फ लालू, डॉ दुष्यन्त गंगवार,हरीओम गंगवार। 


Featured News