-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को विश्वप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को विश्वप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर के प्रमुख श्रृंगारिया पंडित शिव जी महाराज एवं पंडित रतन मोहन मिश्र ने शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपमुख्यमंत्री का अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों पुरोहितों ने उन्हें गर्भगृह में ले जाकर मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कराया। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के उपरांत बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश तथा देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए प्रदेश के चौमुखी विकास एवं जनकल्याण के लिए मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं स्थानीय भाजपा एवं अपना दल (एस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
