-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रॉबिन दिवाकर का एयरफोर्स में हुआ चयन, नगरवासियों ने किया सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नगर पंचायत चंदौस के वार्ड नंबर-2 निवासी एवं समाजसेवी प्रमोद दिवाकर के पुत्र रॉबिन दिवाकर के भारतीय वायुसेना एयरफोर्स में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नगर पंचायत चंदौस के वार्ड नंबर-2 निवासी एवं समाजसेवी प्रमोद दिवाकर के पुत्र रॉबिन दिवाकर के भारतीय वायुसेना एयरफोर्स में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत चंदौस के लोगों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने रॉबिन दिवाकर का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रॉबिन दिवाकर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर भारतीय वायुसेना में स्थान हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे गांव, नगर पंचायत चंदौस और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्वागत समारोह में श्री राम सेना संगठन हरिगढ़ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार केडी भैया, डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति चंदौस के अध्यक्ष लालाराम दिवाकर, नगर अध्यक्ष डॉ. डी.एस. भारती, सभासद सौरभ, मलखान सिंह वाल्मीकि, महेन्द्र सिंह डीलर, रामजी लाल फोटो वाले, ओमवीर, ऋषिपाल सिंह, मुनेश बाबू, भूरा सिंह, अजय कुमार, राजू केजरीवाल, सुखबीर सिंह, टेकचंद, अमीन साहब वाल्मीकि, राजेश कुमार, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने रॉबिन दिवाकर को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बरहम बाबा मेले का हुआ शुभारंभ, विशाल दंगल में गूंजे जय श्री राम के नारे
राजस्थान: कॉलेज में ABVP ने लगाया हेल्प डेस्क, विद्यार्थियों को मिली प्रवेश सहायता
