-
☰
No image found.
राजस्थान: शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को बांटे पट्टे, कलक्टर विधायक ने किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बाड़मेर में 25 जून को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरुवार को चौहटन नगर पालिका कार्यालय में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, यूआईटी सचिव विवेक व्यास समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विस्तार
राजस्थान: बाड़मेर में 25 जून को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरुवार को चौहटन नगर पालिका कार्यालय में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, यूआईटी सचिव विवेक व्यास समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल एवं चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने लाभार्थियों से रुबरु होकर शहरी सेवा शिविर में निपटाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधायक आदूराम मेघवाल ने आमजन से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की बात कही। इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आमजन को दी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर एवं विधायक ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शहरी सेवा शिविर में बड़ी संख्या में आमजन ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार,पूर्व जिला परिषद सदस्य रूप सिंह राठौड़ समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बरहम बाबा मेले का हुआ शुभारंभ, विशाल दंगल में गूंजे जय श्री राम के नारे
राजस्थान: कॉलेज में ABVP ने लगाया हेल्प डेस्क, विद्यार्थियों को मिली प्रवेश सहायता
