-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शुल्क भर्ती प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, युवाओं को मिला मार्गदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जनपद बलरामपुर में युवाओं को सरकारी सेवाओं में चयन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार 25 जून को सफल समापन हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जनपद बलरामपुर में युवाओं को सरकारी सेवाओं में चयन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार 25 जून को सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर ग्रामीण मिनी स्टेडियम, इमिलिया कोडर, पचपेड़वा में जिला प्रशासन, युवा कल्याण विभाग एवं 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने किया। शिविर में जनपद के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्तर प्रदेश पुलिस, भारतीय सेना, SSC GD एवं होमगार्ड जैसी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी की। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा की तैयारी और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। एसएसबी के प्रशिक्षित जवानों ने युवाओं को 1600 मीटर दौड़, बीम, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षाओं का अभ्यास कराया। इसके साथ ही सेना जैसी अनुशासित दिनचर्या अपनाने, फिटनेस बनाए रखने और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया गया। लिखित परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर कक्षाएं आयोजित कर परीक्षा की रणनीति और उपयोगी टिप्स भी दिए गए। युवाओं को मेडिकल प्रक्रिया, दस्तावेजों की तैयारी और भर्ती से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी दी गई। समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल सही दिशा और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की बात कही। एसएसबी अधिकारियों ने युवाओं को देश सेवा और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में शामिल युवाओं ने बताया कि उन्हें पहली बार इतने व्यवस्थित तरीके से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त हुआ, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। शिविर के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
उत्तराखंड: विशेष लोक अदालत को लेकर बैठक, अधिक मामलों के निस्तारण पर दिए जोर
मध्य प्रदेश: हुसैनी अखाड़े के करतबों ने खींचा ध्यान, भाईचारे के साथ हुआ मोहर्रम समाप्त
हरियाणा: बांध परियोजना को दी मंजूरी, 15 गांवों को मिला लाभ
बिहार: विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
