Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पानी के टैंकर की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/06/2026 12:50:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/06/2026 12:50:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा गेट के सामने रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र जसवंत कुमार की पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रयागराज–मिर्जापुर मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा गेट के सामने रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र जसवंत कुमार की पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रयागराज–मिर्जापुर मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, जसवंत कुमार पुत्र अशोक कुमार बिंद कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे पुलिया के समीप रेलवे कार्य में लगे पानी के टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसा इतना भीषण था कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि जसवंत चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।


Featured News