-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: श्रद्धा के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया, लोगों में उमड़ा ख़ुशी का सैलाब
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राणापुर में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में पारंपरिक ताजिया पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राणापुर में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में पारंपरिक ताजिया पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया। ताजिया देखने के लिए गाँव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन बल भी तैनात रही।नगर के मुख्य चौक से ताजिया जुलूस शुरू हुआ, जो नगर की विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान महिलाओं ने ताजिए पर धागा बांधकर मन्नत मांगीं। बाद में धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिए का विसर्जन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए करबला में शहादत दी थी। उनकी याद में मोहर्रम मनाया जाता है। गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि राणापुर नगर में ईद, दीपावली और मोहर्रम जैसे सभी पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। यही सामाजिक सौहार्द इस क्षेत्र की पहचान रहा है।
मध्य प्रदेश: रोजगार देने के नाम पर दिया झांसा, महिला के साथ की लाखों की ठगी
मध्य प्रदेश: BSP को मिला शाक्य समाज का साथ, अभियान को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश: अजाक्स पदाधिकारियों ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत, महासम्मेलन को लेकर अजाक्स की हुई बैठक
उत्तर प्रदेश: RPF ने कॉपर केबल चोर को रंगे हाथ दबोचा, 17 हजार की कॉपर केबल की बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम-एसएसपी ने शांति व्यवस्था पर दिए निर्देश, मोहर्रम जुलूस तय रूट से ही निकलेंगे
