Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक ने की बैठक, पुलिस-व्यापारी समन्वय होगा और मजबूत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 27/06/2026 12:22:10 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/06/2026 12:22:10 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक दीपक ने सिटी थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा करना तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मजबूत बनाना रहा।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक दीपक ने सिटी थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा करना तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मजबूत बनाना रहा। बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक दीपक का सम्मान कर उनका स्वागत किया तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस द्वारा सहयोग एवं
सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से अपराध नियंत्रण तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकता है।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग और विश्वास को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
 

Related News

मध्य प्रदेश: अजाक्स पदाधिकारियों ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत, महासम्मेलन को लेकर अजाक्स की हुई बैठक

उत्तर प्रदेश: RPF ने कॉपर केबल चोर को रंगे हाथ दबोचा, 17 हजार की कॉपर केबल की बरामद 

उत्तर प्रदेश: डीएम-एसएसपी ने शांति व्यवस्था पर दिए निर्देश, मोहर्रम जुलूस तय रूट से ही निकलेंगे

मध्य प्रदेश: श्रद्धा के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया, लोगों में उमड़ा ख़ुशी का सैलाब

मध्य प्रदेश: वर्षा से पहले पोरसा के 80% नालों की सफाई पूरी, चार दिन में कार्य होगा पूर्ण; जलभराव से राहत की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में AIMM ने एसएसपी बरेली को सौंपा ज्ञापन


Featured News