Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: RPF ने कॉपर केबल चोर को रंगे हाथ दबोचा, 17 हजार की कॉपर केबल की बरामद 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 27/06/2026 01:50:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 27/06/2026 01:50:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा में 27 जून 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए टावर वैगन से कॉपर केबल की चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा में 27 जून 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए टावर वैगन से कॉपर केबल की चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 17,000 रुपये मूल्य की 6 कॉपर केबल बरामद हुई हैं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अरुण त्रिपाठी एवं ससुआ/गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय एवं IPF CIB गोंडा के मार्गदर्शन में RPF टीम ने यह कार्रवाई की। 

आज दिनांक 27/06/26 को करीब 01:30 बजे गोंडा स्टेशन यार्ड में खड़े TOWER WAGON के अंडर फ्रेम में लगी कॉपर केबल को एक व्यक्ति हेक्सा ब्लेड से काट रहा था। ASI सोनू कुमार गुप्ता, कांस्टेबल विजय शंकर यादव, CIB ASI दिलीप कुमार सिंह एवं अमित कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास सफेद प्लास्टिक की बोरी से विभिन्न साइज की 6 अदद कॉपर केबल बरामद हुईं। बरामद केबल की अनुमानित कीमत करीब 17,000 रुपये है, जिसका हर्षित मूल्य 10,200 रुपये आंका गया है।