Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा गांधी रोड पर फुटपाथ में समरसेबल बोरिंग को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/06/2026 10:27:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/06/2026 10:27:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर के व्यस्त गांधी रोड पर फुटपाथ पर समरसेबल बोरिंग कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि एक ओर नगर पालिका अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही है,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर के व्यस्त गांधी रोड पर फुटपाथ पर समरसेबल बोरिंग कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि एक ओर नगर पालिका अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर ही निर्माण कार्य की अनुमति दी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांधी रोड स्थित पदम सिंह गेट और दयानंद स्कूल के सामने हार्डवेयर की दुकान के बाहर फुटपाथ पर समरसेबल बोरिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि पहले से ही गांधी रोड और सुभाष रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है तथा फुटपाथों पर ठेली और खोमचे लगने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।

दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बाद में कुछ स्थानीय सभासदों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की, जिसके बाद कुछ समय के लिए कार्य रुक गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि बाद में रात के समय दोबारा काम शुरू कर दिया गया। जब इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंगल से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्य की जानकारी नहीं थी। इसके बाद काम रुकवाया गया, लेकिन लोगों का आरोप है कि बाद में फिर कार्य शुरू हो गया। अब स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम खुर्जा से करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि फुटपाथ पर निर्माण कार्य की अनुमति दी गई है तो इसकी स्वीकृति किस आधार पर दी गई।