Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नंदगंज में राजस्व टीम पर पथराव मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/06/2026 09:57:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/06/2026 09:57:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राजस्व विभाग की टीम गुरुवार को पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने और लगाए गए पिलरों को उखाड़ने की कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए राजस्व टीम पर पथराव कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजस्व विभाग की टीम गुरुवार को पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने और लगाए गए पिलरों को उखाड़ने की कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए राजस्व टीम पर पथराव कर दिया। घटना में लेखपाल अनिल प्रजापति ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाराणसी हाईवे स्थित सहेड़ी कट के पास से मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र बिंद, मोनू बिंद पुत्र रमेश बिंद, राजू बिंद पुत्र मुसाफिर बिंद तथा उपेंद्र बिंद और जामवंत बिंद पुत्र प्रभुनाथ बिंद, निवासी सहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल मिश्र ने बताया कि लेखपाल से मारपीट और राजस्व टीम पर पथराव के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गाजीपुर में राजस्व और पुलिस विभाग शासन प्रशासन के आदेशों का अनुपालन बहुत ही सब तरीके से कर रहे हैं। 

Related News

मध्य प्रदेश: जावद में विपक्ष की सक्रिय आवाज बने पंकज तिवारी, जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखर

उत्तर प्रदेश: प्रतिभाशाली बच्चों का ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मान

उत्तर प्रदेश: खुर्जा गांधी रोड पर फुटपाथ में समरसेबल बोरिंग को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

राजस्थान: नागौर पुलिस की कार्रवाई, अवैध जिप्सम से भरा ट्रेलर पकड़ा; खनिज विभाग को दी सूचना

महाराष्ट्र: मुंबई के आजाद मैदान में सूचना का अधिकार कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, RTI नियम 2026 रद्द करने की मांग

उत्तर प्रदेश: श्री हरि मंदिर बरेली में रामकथा के दूसरे दिन पं. आशीष मिश्र ने किया हनुमान चरित्र का भावपूर्ण वर्णन


Featured News