-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शोहरतगढ़ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शोहरतगढ़ सर्किल के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना चिल्हिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के प्रभावी नेतृत्व में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शोहरतगढ़ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शोहरतगढ़ सर्किल के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना चिल्हिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के प्रभावी नेतृत्व में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक पेटी देशी शराब, स्कैनर/पास मशीन तथा एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 की रात गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर तीन पेटी देशी शराब और एक स्कैनर/पास मशीन चोरी कर ली गई थी। मामले में थाना चिल्हिया पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए थे।पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी की सतत निगरानी में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी। इसी क्रम में 24/25 जून की रात उपनिरीक्षक सुधाकर राय और उनकी टीम गौरा बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल व्यक्ति मंझरिया और गौरा बाजार के बीच पुलिया के पास चोरी की शराब लेकर जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिकंदर पुत्र स्वर्गीय दुख्खी निवासी गौरा बाजार, थाना चिल्हिया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पेटी देशी शराब (बंटी बबली), एक स्कैनर/पास मशीन और 1000 रुपये नकद बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही 21 जून की रात शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। उसने बताया कि चोरी की गई दो पेटी शराब राहगीरों को बेच दी थी और बरामद नकदी उसी बिक्री की रकम है। वह शेष बची शराब को बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के प्रभावी पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में चिल्हिया पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
