-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अस्पताल में अव्यवस्थाओं का खुलासा, एडी हेल्थ के निरीक्षण में उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जिला अस्पताल की खुली पोल, एडी हेल्थ के निरीक्षण में सामने आईं बड़ी अव्यवस्थाएं, मरीज खिलवाड़ हो रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जिला अस्पताल की खुली पोल, एडी हेल्थ के निरीक्षण में सामने आईं बड़ी अव्यवस्थाएं, मरीज खिलवाड़ हो रहा है। 11 महीने से वेतन नहीं,अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार, सवालों से घिरा स्वास्थ्य विभाग जनपद बरेली के जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सोमवार को उस समय स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई, जब एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर शिकायतें सामने आईं जिन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा मुद्दा जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को कई दिनों और हफ्तों बाद की तारीख मिलने का रहा। पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों पर एडी हेल्थ कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं और मामले को दिखवाने की बात कहती नजर आईं। वहीं महिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने 11 महीने से वेतन न मिलने की शिकायत रखी। एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि वेतन मांगने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस गंभीर आरोप पर भी एडी हेल्थ ने जानकारी न होने की बात कही। इसके अलावा मरीजों से अभद्र व्यवहार, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दे भी निरीक्षण में उभरकर सामने आए। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार शिकायतों और निरीक्षणों के बावजूद अस्पतालों की व्यवस्था कब सुधरेगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? बरेली के स्वास्थ्य विभाग पर उठे ये सवाल अब चर्चा का विषय बन गए हैं।
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बरहम बाबा मेले का हुआ शुभारंभ, विशाल दंगल में गूंजे जय श्री राम के नारे
राजस्थान: कॉलेज में ABVP ने लगाया हेल्प डेस्क, विद्यार्थियों को मिली प्रवेश सहायता
