-
☰
No image found.
राजस्थान: कॉलेज में ABVP ने लगाया हेल्प डेस्क, विद्यार्थियों को मिली प्रवेश सहायता
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी चौहटन इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय चौहटन में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सहायता के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी चौहटन इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय चौहटन में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सहायता के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन तथा आवेदन से संबंधित जानकारी और सहयोग प्रदान किया गया। इस पहल से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक सहायता मिली, जिससे उन्हें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में आसानी हुई। इस अवसर पर नगर मंत्री मोती सिंह राजपुरोहित, कुलदीप सिंह दीपक डगला, खुमानसिंह चौहान, तेजपाल सिंह, मनीष, पुरखाराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए सफलतापूर्वक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान ABVP नगर मंत्री मोती राजपुरोहित ने कहा कि संगठन सदैव विद्यार्थियों के हित में कार्य करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए तत्पर रहेगा ।
