Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: NCBT ने दुल्लहपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/06/2026 09:44:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/06/2026 09:44:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट (NCBT) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने जनपद गाजीपुर के थाना दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह के विरुद्ध कथित फर्जीवाड़ा, धन उगाही तथा अन्य आरोपों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच की मांग शासन, प्रशासन तथा संबंधित सक्षम प्राधिकारियों से की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट (NCBT) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने जनपद गाजीपुर के थाना दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह के विरुद्ध कथित फर्जीवाड़ा, धन उगाही तथा अन्य आरोपों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच की मांग शासन, प्रशासन तथा संबंधित सक्षम प्राधिकारियों से की है।
उन्होंने कहा कि उनकी ओर से संबंधित अधिकारी की चल एवं अचल संपत्तियों, आय के स्रोत, आय-व्यय तथा वित्तीय लेन-देन की भी सक्षम एजेंसियों से जांच कराने की मांग की गई है, ताकि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हो तो उसका सत्य तथ्यों के आधार पर सामने आ सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि जिला प्रशासन पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं करता है, तो वे उपलब्ध साक्ष्यों एवं कानून के अनुरूप माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र जांच होना लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि यदि किसी लोकसेवक के विरुद्ध गंभीर शिकायतें हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराकर सत्य को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, जबकि जांच में आरोप सिद्ध न होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से स्वीकार किया जाना चाहिए। NCBT के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संस्था भ्रष्टाचार, अवैध धन उगाही तथा जनहित से जुड़े मामलों के विरुद्ध कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी तथा न्याय और पारदर्शिता की लड़ाई कानून के दायरे में रहकर जारी रखेगी।

Related News

मध्य प्रदेश: जावद में विपक्ष की सक्रिय आवाज बने पंकज तिवारी, जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखर

उत्तर प्रदेश: प्रतिभाशाली बच्चों का ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मान

उत्तर प्रदेश: खुर्जा गांधी रोड पर फुटपाथ में समरसेबल बोरिंग को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

राजस्थान: नागौर पुलिस की कार्रवाई, अवैध जिप्सम से भरा ट्रेलर पकड़ा; खनिज विभाग को दी सूचना

महाराष्ट्र: मुंबई के आजाद मैदान में सूचना का अधिकार कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, RTI नियम 2026 रद्द करने की मांग

उत्तर प्रदेश: श्री हरि मंदिर बरेली में रामकथा के दूसरे दिन पं. आशीष मिश्र ने किया हनुमान चरित्र का भावपूर्ण वर्णन


Featured News