-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जावद में विपक्ष की सक्रिय आवाज बने पंकज तिवारी, जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जावद तहसील में कांग्रेस नेता पंकज तिवारी लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में किसी सरपंच की समस्या हो, जनपद अध्यक्ष का मामला हो, किसी राजनीतिक दल क कार्यकर्ता की परेशानी हो या फिर आम नागरिक की शिकायत
विस्तार
मध्य प्रदेश: जावद तहसील में कांग्रेस नेता पंकज तिवारी लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में किसी सरपंच की समस्या हो, जनपद अध्यक्ष का मामला हो, किसी राजनीतिक दल क कार्यकर्ता की परेशानी हो या फिर आम नागरिक की शिकायत—पंकज तिवारी हर वर्ग की आवाज उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जनसमस्याओं को प्रशासन के सामने उठाना, पीड़ितों के साथ खड़ा रहना और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना उनकी कार्यशैली की पहचान बन गया है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जावद क्षेत्र में विपक्ष की भूमिका जिस मजबूती और सक्रियता से निभाई जानी चाहिए, वह भूमिका वर्तमान समय में पंकज तिवारी निभाते दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पंकज तिवारी बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आते हैं और जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कारण वे क्षेत्र में एक सक्रिय और संघर्षशील जननेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
