Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतलाम में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न, ताजियों और अखाड़ों का हुआ भव्य स्वागत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Asharaf Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/06/2026 12:20:07 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Asharaf Ali ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/06/2026 12:20:07 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में मोहर्रम का पर्व शनिवार रात श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिए निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे। काजीपुरा का सरकारी ताजिया विशेष आकर्षण

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में मोहर्रम का पर्व शनिवार रात श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिए निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे। काजीपुरा का सरकारी ताजिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसके साथ शहर के अन्य क्षेत्रों के ताजिए भी शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर ताजियों एवं अखाड़ों का पुष्पवर्षा, शरबत और जल सेवा के साथ स्वागत-सम्मान किया। मोहर्रम के अवसर पर छोटे-बड़े सभी अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों की खूब सराहना बटोरी। शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा शरबत, ठंडा पानी और अन्य पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई, जिससे भाईचारे और सेवा की मिसाल देखने को मिली।

जावरा फाटक पर बी कंपनी ने किया भव्य स्वागत जावरा फाटक क्षेत्र में बी कंपनी द्वारा ताजियों एवं अखाड़ों का भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार करतब दिखाए, जिनकी हौसला-अफजाई करते हुए बी कंपनी की ओर से नगद पुरस्कार, शील्ड और मेडल प्रदान किए गए।
बी कंपनी के सदस्य सोहेल बाबा, वसीम अंसारी, तवील खान, गोलू खान, अशरफ अली, आदर्श गौड़, बबलू खान ,नासिर खान।रियान  खा उर्फ मोनू, सहित समस्त सदस्यों ने आने वाले ताजियों और अखाड़ों का स्वागत किया। साथ ही ताजियों के साथ आए लोगों के लिए बिरयानी एवं ठंडी कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था भी की गई।

पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार रात्रि भ्रमण करते रहे। शहरभर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई, जिसके चलते मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे शहर में "या हुसैन" और "या अब्बास" के नारों से माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने मोहर्रम के जुलूस में भाग लेकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और अमन, शांति तथा भाईचारे का संदेश दिया।

Related News

मध्य प्रदेश: अजाक्स पदाधिकारियों ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत, महासम्मेलन को लेकर अजाक्स की हुई बैठक

उत्तर प्रदेश: RPF ने कॉपर केबल चोर को रंगे हाथ दबोचा, 17 हजार की कॉपर केबल की बरामद 

उत्तर प्रदेश: डीएम-एसएसपी ने शांति व्यवस्था पर दिए निर्देश, मोहर्रम जुलूस तय रूट से ही निकलेंगे

मध्य प्रदेश: श्रद्धा के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया, लोगों में उमड़ा ख़ुशी का सैलाब

मध्य प्रदेश: वर्षा से पहले पोरसा के 80% नालों की सफाई पूरी, चार दिन में कार्य होगा पूर्ण; जलभराव से राहत की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में AIMM ने एसएसपी बरेली को सौंपा ज्ञापन


Featured News