-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर पुलिस की कार्रवाई, अवैध जिप्सम से भरा ट्रेलर पकड़ा; खनिज विभाग को दी सूचना
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: आशाराम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में
विस्तार
राजस्थान: आशाराम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्री राजमल कुमावत उनि थानाधिकारी पांचौड़ी मय टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सरहद देऊ व पांचौड़ी के बीच एक ट्रेलर जिसके अन्दर जिप्सम भरा हुआ को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर के सामने खड़ा करवाया गया एवं उक्त खनिज के सम्बन्ध मे माईनिग विभाग को अग्रीम कार्यवाही हेतु सूचना दी गई। दिनांक 26.06.2026 को थानाधिकारी श्री राजमल कुमावत उ.नि. मय जाप्ता मय सरकारी बोलेरो के थाने से रवाना होकर गश्त करते सरहद देउ पहुंचा तो दौराने गश्त एक ट्रेलर नागौर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया जिसको थानाधिकारी मय टीम द्वारा रुकवा कर चेक किया तो उक्त डम्पर में अवैध जिप्सम भरी हुई थी, डम्पर चालक को अपना नाम पता पूछा तो अपना नाम राजकुमार पुत्र मोहनराम बिश्नोई निवासी कोलु पाबूजी पुलिस थाना लोहावट जिला फलौदी होना बताया व उक्त ट्रेलर में खनिज अवैध जिप्सम का परिवहन करने बाबत पूछा कोई ई-रवाना व कागजात नहीं होना बताया। उक्त ट्रेलर के रजिस्टेशन नम्बर RJ07GC0388 अंकित होना पाये गये, जिसको डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खडा करवाया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सूचना दी गयी।
