-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अजाक्स पदाधिकारियों ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत, महासम्मेलन को लेकर अजाक्स की हुई बैठक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: टोंकखुर्द में अजाक्स संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमराज गोखले के टोंकखुर्द आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: टोंकखुर्द में अजाक्स संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमराज गोखले के टोंकखुर्द आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अल्प प्रवास के दौरान आयोजित स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व अजाक्स संघ के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरीश सोलंकी एवं तहसील अध्यक्ष महेश परमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अजाक्स के जिला सचिव राकेश सोलंकी ने आगामी 28 जून 2026 को उज्जैन में आयोजित होने वाले अजाक्स मालवांचल प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महासम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि टोंकखुर्द क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई तथा विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महासम्मेलन से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए और लोगों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने तथा समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में एडवोकेट जगदीश लाठिया, मुकेश सोलंकी, बद्रीलाल लाठिया सहित अजाक्स संघ के दर्जनों पदाधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आगामी महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश: रोजगार देने के नाम पर दिया झांसा, महिला के साथ की लाखों की ठगी
मध्य प्रदेश: BSP को मिला शाक्य समाज का साथ, अभियान को मिली मजबूती
उत्तर प्रदेश: RPF ने कॉपर केबल चोर को रंगे हाथ दबोचा, 17 हजार की कॉपर केबल की बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम-एसएसपी ने शांति व्यवस्था पर दिए निर्देश, मोहर्रम जुलूस तय रूट से ही निकलेंगे
