Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में UPTET-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 12:29:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 12:29:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की गरिमामयी उपस्थिति व संयुक्त अध्यक्षता में आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की लिखित परीक्षा को जनपद में पूर्णतः शांतिपूर्ण,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की गरिमामयी उपस्थिति व संयुक्त अध्यक्षता में आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की लिखित परीक्षा को जनपद में पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग/गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी और शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया और अफवाहों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद में यह परीक्षा दिनांक 02 और 03 जुलाई 2026 को दो पालियों में तथा दिनांक 04 जुलाई 2026 को प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकलविहीन और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।


Featured News