Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/09/2026 10:57:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/09/2026 10:57:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर l के जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, गाजीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास,

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर l के जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, गाजीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, प्रयोगशालाओं एवं भोजनालय का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।  इस दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 12 में अध्यापक द्वारा पढ़ाए जा रहे गणित के प्रश्न को उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर हल कराकर विद्यार्थियों की समझ एवं विषय के प्रति उनकी पकड़ को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि आप सभी को आगे की पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है तथा ऐसा कार्य करना है जिससे अपने परिवार के साथ-साथ देश और जनपद का भी नाम गौरवान्वित हो। जिलाधिकारी ने विद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को जानने के लिए शिकायत एवं सुझाव बॉक्स लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थी अपनी समस्याओं को आसानी से विद्यालय प्रशासन तक पहुंचा सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन और कृतित्व के बारे में अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और प्रयोगशाला में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए स्थापित एटीएल प्रयोगशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं। जिलाधिकारी ने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से छात्रावास में किसी प्रकार की समस्या होने के संबंध में भी जानकारी ली, जिस पर छात्राओं ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिका भोजनालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भोजनालय में एसी लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ लाइन में लगकर स्वयं भोजन लेकर छात्राओं के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सहजता से वार्तालाप करते हुए उनकी पढ़ाई एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के लिए यदि किसी अन्य सामग्री अथवा सुविधा की आवश्यकता हो तो वे विद्यालय प्रशासन के माध्यम से अवगत कराएं।  जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता को भी परखा तथा विद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।          निरीक्षण के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल एवं समस्त अध्यापक के साथ-साथ विद्यालय के सभी स्टाफ, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर। में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना शादियाबाद में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह क्षेत्र में अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरगिथा पुलिया के पास से कृष्णा कुमार उर्फ किशन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना शादियाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 तथा मु0अ0सं0 44/2026, दोनों मामलों में धारा 305(e) बीएनएस के तहत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया  था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शादियाबाद पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। और गाजीपुर जिले कानून परिवर्तन नजर आ रहा है।