-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, विकास कार्यों में लापरवाही पर दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में धीमी प्रगति और लापरवाही पर संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। जिन परियोजनाओं का कार्य अधूरा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही सभी विभाग अपने निर्माण कार्यों की प्रगति नियमित रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि कार्यों की प्रभावी निगरानी की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने बिना राशन कार्ड वाले पात्र परिवारों की 100 प्रतिशत फैमिली आईडी बनाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा उन्हें योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम आलोक कुमार ने सभी विभागों से मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने और जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में देरी, गुणवत्ता में लापरवाही और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आम जनता को योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
