Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: उमापति इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/10/2026 05:20:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/10/2026 05:20:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र स्थित उमापति इंटर कॉलेज, मिश्रौलिया मिश्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र स्थित उमापति इंटर कॉलेज, मिश्रौलिया मिश्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने और इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने और लालच देने वाले संदेशों के झांसे में आने से भी बचें।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय निजी जानकारी साझा न करने और किसी संदिग्ध संदेश या लिंक की सत्यता जांचने की सलाह दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत शिकायत करना जरूरी है। पुलिस की ओर से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा, ताकि वे खुद सतर्क रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक कर सकें।


Featured News