Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/10/2026 03:24:15 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/10/2026 03:24:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से विवेकानंद इण्टर कॉलेज, गंगोलीहाट में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के चतुर्थ दिवस के अवसर पर एक

विस्तार

उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से विवेकानंद इण्टर कॉलेज, गंगोलीहाट में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के चतुर्थ दिवस के अवसर पर एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की।   पॉक्सो अधिनियम और अधिकारों पर विशेष जोर
शिविर के दौरान सिविल जज रजनीश मोहन ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को सुरक्षित भविष्य तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के बौद्धिक विकास और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए, कक्षा 06 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए "अपने अधिकार जानो" तथा कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए "कानून को जानो, अपने भविष्य को सुरक्षित बनाओ" विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।  

यातायात नियमों की दी गई जानकारी कार्यक्रम में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान गंगोलीहाट के प्रभारी निरीक्षक अखिल सिददकी ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों (ट्रैफिक रूल्स) की बारीकियों से अवगत कराया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में बार संघ के सचिव एवं अधिवक्ता मनोज सिंह रावल, अधिवक्ता कु० निशा, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, कोर्ट मोहरिर मनोज कुमार भट्ट, और पी०आर०डी० जवान विनोद कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा विवेकानंद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, लगभग 250 से 300 छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्योहारा रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत की मांग, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

उत्तर प्रदेश: 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 4.50 लाख रुपये और जेवरात ले जाने की शिकायत दर्ज

उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की पेंश के लिए पैरवी करेंगे अवनीश अवस्थी, 60 साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को लाभ दिलाने का प्रयास

झारखण्ड: बसपा ने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर ₹5,000 प्रतिमाह करने की उठाई मांग, सभी पात्र बुजुर्गों को लाभ देने पर जोर

मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को पंचायत भवन में बैठकर करना होगा काम, निजी घरों से दफ्तर चलाने पर रोक


Featured News