-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 4.50 लाख रुपये और जेवरात ले जाने की शिकायत दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उनसी निवासी एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उनसी निवासी एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटी घर में रखे प्लॉट बिक्री के 4.50 लाख रुपये नकद, सोने की चार चूड़ियां, एक मंगलसूत्र और एक अंगूठी भी साथ ले गई है। पिता ने आरोपी पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पिता के अनुसार 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसमें आरोपी के एक रिश्तेदार और एक अज्ञात महिला ने भी सहयोग किया।
