Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूरिया खाद की कमी पर किसानों में दिखा आक्रोश, पंचायत में उठी समस्या

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kanta Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 10:59:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Kanta Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 10:59:26 am
Share:

संक्षेप


उत्तर प्रदेश: बिजनौर के सिहोरा ब्लॉक में आज भारतीय किसान यूनियन ए राजनीतिक की मासिक पंचायत हुई जिसमें सभी किसानों की अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर के सिहोरा ब्लॉक में आज भारतीय किसान यूनियन ए राजनीतिक की मासिक पंचायत हुई जिसमें सभी किसानों की अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। इसमें सबसे अधिक यूरिया खाद की कमी को लेकर किसानों में आक्रोश देखा गया और किसान खाद को लेकर अधिक परेशान होते नजर आए। यूरिया खाद की कमी के कारण किसान अपनी फसल को समय पर खाद नहीं दे पा रहे, जिसमें किसानों को फसल का नुकसान हो रहा है और कि किसानों की समस्या को देखते हुए स्योहारा गन्ना समिति प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया की यूरिया खाद की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस पर किसानों ने कहा किसान दर-दर खाद के लिए भटक रहा है। कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं आज की मीटिंग में गन्ना मील से आए गन्ना जीएम प्रमोद कुमार जी एवं सभी किसान भाइयों से कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करने को कहा जिसमें किसानों की फसल को बचाया जा सके। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन ए राजनीतिक ब्लॉक स्योहारा अध्यक्ष आलोक डागर जी ब्लॉक सचिव प्रमोद कुमार जी जिला सचिव लोकेंद्र सिंह गन्ना जीएम प्रमोद कुमार गन्ना समिति स्योहारा सचिव प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।