Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला प्रधानाध्यापक रंगेहाथ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 11/09/2025 01:54:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 11/09/2025 01:54:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई। बेसिक शिक्षा विभाग की महिला प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई। बेसिक शिक्षा विभाग की महिला प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। प्राथमिक विद्यालय म्यूड़ी खुर्द में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होने पर ठेकेदार से कमीशन के तौर पर मांगी थी। घूस योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है। बरेली मंडल की भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) टीम ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की एक महिला प्रधानाध्यापका को उनके कार्यालय में ठेकेदार से कमीशन के तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला प्रधानाध्यापक सरिता वर्मा पत्नी उमेश कुमार सिंह निवासी मो. कॉलोनी निकट सतीपुर थाना बारादरी जनपद बरेली की रहने वाली हैं। वह प्राथमिक विद्यालय म्यूड़ी खुर्द, विकास क्षेत्र बिथरी चैनपुर, थाना भुता में तैनात थीं। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय म्यूड़ी खुर्द में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य ठेकेदार पीलीभीत बाईपास रोड स्थित राजानगर कॉलोनी थाना बारादरी बरेली निवासी राजकुमार पुत्र उदयराम ने कराया था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक सरिता वर्मा ने कमीशन के रूप में ठेकेदार राजकुमार से 50 हजार रुपये मांगे थे। ठेकेदार राजकुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन कार्यालय जाकर कर दी। उनकी ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्य में प्रधानाध्यापक सरिता वर्मा अवैध रूप से कमीशन की मांग कर रही हैं। इस पर एंटी करप्शन ने अपने स्तर से जांच कराई तो शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हो गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। योजना के तहत बुधवार को दोपहर 12:15 बजे शिकायतकर्ता राजकुमार ने प्रधानाध्यापक सरिता वर्मा को उनके कार्यालय में जाकर 50 हजार रुपये दिए। घूस की रकम लेते ही वहां मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने प्रधानाध्यापक सरिता वर्मा को रंगेहाथ दबोच लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद की।गिरफ्तारी के बाद प्रधानाध्यापक सरिता वर्मा को कोतवाली ले जाया गया। जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।