Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छात्राओं को मिली प्रशासनिक जिम्मेदारी, SDM तहसीलदार बनीं मेधावी छात्राएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 04:35:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Rehan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 04:35:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत आज कस्बा बहेड़ी में एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत आज कस्बा बहेड़ी में एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। इस विशेष आयोजन में एशियन लॉ कॉलेज की मेधावी छात्रा ज्योति राजपूत को एक दिन के लिए एसडीएम (SDM) और कामिनी देवी को तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया। अपने प्रतीकात्मक कार्यकाल के दौरान इन छात्राओं ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना, बल्कि विधि विशेषज्ञों के परामर्श से उनके त्वरित समाधान के लिए उचित कदम उठाए।

इस पूरे अनुभव के दौरान एशियन लॉ कॉलेज के अन्य विधि छात्र-छात्राएं भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासनिक बारीकियों को बहुत करीब से देखा। कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले अन्य विद्यार्थियों में सय्यद अफ़ज़ल अली, पूजा, अमित, फरमान, अथर, सैफ, अफसर और पुष्पा शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के मार्गदर्शन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान फैकल्टी से अलवीरा मिसबाह व प्रमोद उपस्थित रहे। कॉलेज के चेयरमैन नंदकिशोर और एमडी अभिषेक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान का होना एक वकील के लिए अनिवार्य है। 'मिशन शक्ति' ने हमारे विद्यार्थियों को समाज सेवा और प्रशासनिक उत्तरदायित्व को समझने का एक शानदार अवसर प्रदान किया है।
इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। 


Featured News