Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 02:01:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 02:01:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गांधीनगर में आयोजित 10 दिवसीय ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विधिवत समापन हुआ। 8 अप्रैल से

विस्तार

मध्य प्रदेश:  नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गांधीनगर में आयोजित 10 दिवसीय ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विधिवत समापन हुआ। 8 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चले इस शिविर में जैन समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे नगर में धर्म और संस्कारों की प्रभावना देखने को मिली। शिविर के दौरान बाल ब्रह्मचारिणी काजल दीदी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे श्री विराग सम्यक ज्ञान पाठशाला के बच्चों के लिए संस्कार शिविर, दोपहर 12 बजे महिलाओं के लिए विशेष प्रवचन तथा शाम 7 बजे पुरुष वर्ग के लिए ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित हुए। इन सत्रों में धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। दोपहर के सत्रों में जैन धर्म के प्रमुख ग्रंथ ‘तत्त्वार्थ सूत्र’ की विशेष कक्षाएं संचालित की गईं, जिनमें नरक के स्वरूप एवं उससे जुड़े गूढ़ सिद्धांतों का सरल और प्रभावी तरीके से वर्णन किया गया। वहीं सायंकालीन सत्र में काजल दीदी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से नंदीश्वर द्वीप का रोचक एवं ज्ञानवर्धक वर्णन प्रस्तुत किया, जिसे श्रद्धालुओं ने अत्यंत रुचि के साथ सुना।

समापन समारोह के अवसर पर पोरसा जैन समाज की मेधावी श्रछात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर के दौरान आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर सभी प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने प्रवचन में काजल दीदी ने कहा, “ज्ञान जितना बांटा जाता है, उतना ही बढ़ता है। प्रत्येक व्यक्ति को दान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि हर प्रकार का दान अंततः ज्ञान और संस्कारों की वृद्धि करता है।”

यह शिविर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी एवं श्री विराग सम्यक ज्ञान पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मार्गदर्शन एवं निर्देशन श्री अनिल जैन सिंघई का रहा। सहयोग में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार जैन सहित श्री राकेश जैन, महावीर जैन, प्रदीप जैन, जैन मिलन पोरसा अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, खरौआ महा के अमन, अभिषेक, राकेश जैन सहित अनेक समाजसेवियों की सक्रिय भूमिका रही।

पाठशाला की संचालिका एवं शिक्षिकाओं—रीना जैन, अमृता जैन, ज्योति जैन, संगीता जैन, कु. आकांक्षा, रेखा जैन—का विशेष योगदान रहा। जैन मिलन महिला विराग टीम एवं जैन मिलन बालिका पोरसा टीम (तनिष्का, अनुष्का, रागिनी, दीक्षा, मिस्टी, रौनक, जानवी, अन्नू जैन आदि) ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त वीर सेवादल के हर्ष, प्रांजल एवं संभव जैन ने भी व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। समापन अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम भव्य और सफल रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील में WES को लेकर हंगामा, प्राइवेट कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान: इमैनुएल मिशन स्कूल में दंत स्वास्थ्य शिविर, 365 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ

राजस्थान: राजकन्या (योगिता) क BPS राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत बड़ा धार्मिक आयोजन, महादेवा शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व दीप उत्सव


Featured News