Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में इस्कॉन के तत्वावधान में श्री श्री कृष्ण-बलराम भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 01:37:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 01:37:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में खुर्जा नगर में पहली बार श्री श्री कृष्ण-बलराम की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्री राम वाटिका से प्रारंभ होकर बड़े मंदि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में खुर्जा नगर में पहली बार श्री श्री कृष्ण-बलराम की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्री राम वाटिका से प्रारंभ होकर बड़े मंदिर, पंचवटी, सिटी स्टेशन, वैशाली कॉलोनी एवं कबाड़ी बाजार चौराहे से होती हुई पुनः श्री राम वाटिका पर आकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण-बलराम की आकर्षक एवं भव्य झांकी के साथ-साथ सीताराम मन बसिया की  मूर्ति, श्री राधा कृष्ण की मनमोहन मूर्ति  श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही। यात्रा मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए, जहां भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया गया। भक्तगणों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण-बलराम के रथ की रस्सी को खींचकर पुण्य अर्जित किया और भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

इस भव्य शोभा यात्रा का स्वागत बसंत सीमेंट एजेंसी पर बैनर लगाकर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले), जिला अध्यक्ष बसंत कनोडिया एवं नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल द्वारा पुष्प वर्षा एवं आरती कर किया गया। इस अवसर पर वूमेन पावर संगठन की अध्यक्षा वर्षा गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रदीप पंडित (पत्रकार), संजय वर्मा (कलश वाले), राहुल शर्मा, लक्ष्मी कानोडिया सहित श्रीजी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे शोभा यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related News

राजस्थान: राजकन्या (योगिता) क BPS राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत बड़ा धार्मिक आयोजन, महादेवा शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व दीप उत्सव

मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश: सीधी में दलित महिला से कथित पुलिस अभद्रता का मामला गरमाया, नेहा जाटव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


Featured News