Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा की हिमाद्री ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया नगर का मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 01:36:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 01:36:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा नगर की प्रतिभाशाली निवासी कु० हिमाद्री ने देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं गोल्ड मेडल प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा नगर की प्रतिभाशाली निवासी कु० हिमाद्री ने देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं गोल्ड मेडल प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है। फाइन आर्ट्स फैकल्टी के 75वें वर्ष (हीरक जयंती) के अवसर पर आयोजित समारोह में यह सम्मान उन्हें फैकल्टी के संस्थापक अब्दुल कलाम के नाम पर आयोजित फेस्टिवल के अंतर्गत प्रदान किया गया। इस अवसर पर फैकल्टी की डीन प्रो. बिंदुलिका शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. मामून नोमानी तथा पेंटिंग विभाग के प्रमुख प्रो. शाह अबुल फैज द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. मजहर आसिफ ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कु० हिमाद्री की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रमुख समाजसेवी एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि वे खुर्जा के अधिवक्ता एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार की सुपुत्री हैं, जिन पर सम्पूर्ण खुर्जा को गर्व है। हिमाद्री की कलाकृतियों की प्रदर्शनी दिल्ली, अमृतसर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो चुकी हैं, जहाँ उनकी कला को व्यापक सराहना मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर खुर्जा जनसमाज (दिल्ली) के अध्यक्ष श्री शिव कुमार (सीनियर डायरेक्टर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सेवानिवृत्त) तथा श्री एस. के. गोयल (सीएमडी, इंफिनिटी एसके ग्रुप एवं होटल द मेरिटॉन) सहित दिल्ली के अनेक प्रतिष्ठित चित्रकार समय-समय पर उन्हें सम्मानित करते रहे हैं और उनकी प्रतिभा पर गर्व व्यक्त करते हैं।

Related News

राजस्थान: राजकन्या (योगिता) क BPS राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत बड़ा धार्मिक आयोजन, महादेवा शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व दीप उत्सव

मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश: सीधी में दलित महिला से कथित पुलिस अभद्रता का मामला गरमाया, नेहा जाटव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


Featured News